पटना। बिहार के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे।
यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे।
प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा।
महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं।
You may also like

असीम मुनीर की शातिर कूटनीति, ट्रंप की तारीफ, सऊदी का साथ... पाकिस्तान डिप्लोमेटिक वनवास से आ गया बाहर?

Shukra Transit 2025: ठीक 12 महीने बाद बृहस्पति की राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र; इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

Jaipur:14 लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले ड्राइवर का सनसनीखेज कबूलनामा, 'दो बार शराब पी, गुस्से में...सुनकर आप भी...

तेजस्वी यादव ने पूछा- भैया शॉपिंग करा रहे हैं क्या? अर्से बाद मिले तेज प्रताप ने कर दिया इग्नोर, ये वीडियो देखिए

लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी फेल होंगे एनडीए के दावे, बनेगी महागठबंधन की सरकार: प्रमोद तिवारी





