भाेपाल। आज (शनिवार काे) क्रांंतिकारी समाज सुधारक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि है। इसके साथ ही आज ही के दिन विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक स्व. अशोक सिंघल की जयंती भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर समाज सुधारक राजा राममोहन राय काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा
महान समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके साहसिक प्रयासों ने समाज को नई चेतना दीं, कुरीतियों की बेड़ियां तोड़ीं और प्रगतिशील विचारों की नींव रखीं। सभ्य समाज के निर्माण हेतु आप सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने अशोक सिंघल काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रखर स्वर, राष्ट्रधर्म के परम उपासक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रीय पुननिर्माण में अहर्निश समर्पित रहा आपका सम्पूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनंतकाल तक मां भारती की सेवा हेतु प्रेरणा देता रहेगा। हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए आप सदैव याद किए जाएंगे।
You may also like
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली।
करूर भगदड़ में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि, 10 बच्चे भी शामिल, जांच के लिए आयोग का गठन
Bank Holiday: कल यानी 29 सितंबर को RBI ने क्यों दी है बैंकों की छुट्टी, जानें किस-किस शहर में कल बैंक रहेंगे बंद
'Insta रील से पैसा कमाकर दो…', पति ने कर दी अजीबोगरीब डिमांड, पत्नी ने किया मना तो मचा बवाल
भई बड़ी खतरनाक औरत है! घर में घुसे तेंदुए को रस्सी से बांधा