Next Story
Newszop

करौली साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही! जयपुर में पकड़ा गया लाखों रूपए की ठगी का मास्टरमाइंड

Send Push

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में करौली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जयपुर के बनाड़ रोड स्थित प्रियनगर से राकेश वर्मा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 9 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का आरोप है। भरतपुर रेंज और करौली जिले में चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर थानाधिकारी हरिराम के अनुसार आरोपी के खिलाफ 3 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। राकेश वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। 

वह पहले भी हैदराबाद में साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ कई अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में साइबर थाने की टीम के साथ महिला कांस्टेबल रेणु शर्मा और कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही।

Loving Newspoint? Download the app now