जयपुर में आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक इलाके में एक मकान गिरने की सूचना है। घर के लोग गहरी नींद में थे और तभी यह हादसा हो गया। मकान गिरने के बाद आधा दर्जन लोग अंदर फंस गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी से मकान जर्जर हो गया था और सीलन के कारण मकान गिर गया। परिवार के 4 सदस्यों को बाहर निकाला गया। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।
घर में बंगाली प्रवासी रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, जयपुर में यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि यह मकान बंगाल के कुछ प्रवासी लोगों ने किराए पर लिया था। जर्जर इमारत गिरने से 7 लोग दबे हुए हैं और कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
पिता-पुत्री की मौत, 19 लोग दबे
हादसे में पिता-पुत्री की मौत के अलावा, कुल 19 लोग मलबे में दबे थे। इनमें से 5 लोगों को नागरिक सुरक्षा दल ने समय रहते बचा लिया और उनकी जान बच गई। जबकि अन्य लोग खुद ही बाहर आ गए। मृतकों की पहचान प्रभात और 5 साल की बच्ची पियू के रूप में हुई है। सोनू, ऋषि, वासुदेव, सुगंधा और सुमित्रा घायल हैं।
You may also like
मप्र में आज से शुरू होगा नीट-यूजी काउंसलिंग 2025 का दूसरा राउंड
Assam New SOP On Illegal Immigrants: असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार का नया नियम, संदिग्ध अगर 10 दिन में नागरिकता का सबूत नहीं दे सका तो घुसपैठिया माना जाएगा
आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लिए यूपी सरकार ने भेजी राहत सामग्री
बालासोर कॉलेज छात्रा की मौत: क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक आरोपपत्र दाखिल किया
बागपत में दिल दहला देने वाली वारदात, तीन बेटियों की हत्या के बाद माँ ने की आत्महत्या