बिहार के बेगूसराय में एक ट्रिपल मर्डर की घटना में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर गई थी। लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर हिमांशु ने तीनों को गोली मार दी।
इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव नाम के दो आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार शाम को हुई। उमेश यादव अपनी बेटी नीलू और बेटे के साथ नीलू की ससुराल गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उमेश वहां पहुंचे, तो ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह मामला पकड़ुआ शादी का है, जिसमें लड़कों को अगवा कर उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कराई जाती है। यही कारण है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।
You may also like
दुनिया के इन 3 लोगों को कहीं भी जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट की जरुरत नहीं पड़ती है. जानिए उसका नाम ⤙
नौकरी छोड़ी, यूट्यूब से सीखा और अब विदेशों में बिक रहे इनके मसाले! सालाना 55 लाख की कमाई ⤙
दक्षिण भारतीय सिनेमा की हफ्ते की प्रमुख खबरें
फ्रांस में प्रदर्शन के दौरान चाकू से हमला, राष्ट्रपति ने इसे इस्लामी आतंकवाद बताया
आसमान से गिरा आग से लिपटा पत्थर, मचा हड़कंप; उल्का पिंड होने की चर्चाए हुई शुरू ⤙