इस्लामाबाद: एक चौंकाने वाली घटना में, एक दरगाह के पीर ने एक महिला के सिर में 2 इंच लंबी कील ठोक दी, यह कहते हुए कि इससे उसे बेटा होगा। इस खतरनाक हरकत के कारण महिला की जान जाते-जाते बची।
महिला की पहले से थी 3 बेटियां
यह घटना पाकिस्तान के पेशावर की है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पहले से तीन बेटियां हैं, और उसके पति ने उसे इस बात पर ताने दिए। चौथी बार गर्भवती होने पर जब अल्ट्रासाउंड हुआ, तो फिर से बेटी का पता चला, जिससे वह चिंतित हो गई। पति ने धमकी दी कि अगर चौथी बार भी बेटी हुई, तो वह तलाक दे देगा।
पीर ने बेटा पैदा होने का किया दावा
इस स्थिति से परेशान होकर, महिला एक दरगाह पर गई। वहां, दरगाह के पीर ने उसे बताया कि अगर वह अपने सिर में कील ठोक लेगी, तो उसे बेटा होगा। महिला उसकी बातों में आ गई और कील ठोकने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद, पीर ने उसके सिर में 2 इंच लंबी कील ठोक दी।
समय पर इलाज मिलने से बची जान
कील ठोकने के बाद महिला दर्द से तड़प उठी। उसने कील निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। अंततः, उसने किसी की मदद से लेडी रीडिंग हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन सिर की नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे वह सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और जांच जारी है।
You may also like
'अगर सुप्रीम कोर्ट कानून बनाता है तो संसद को बंद कर देना चाहिए', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान
उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन की संभावना नहीं : संजय शिरसाट
19 अप्रैल को शुक की राशि चंद्रमा बना सकता है इन राशियों की ज़िंदगी
पड़ोसी की छत से गेंद लेने गया बच्चा… रोता हुआ लौटा, कहा- आंटी बहुत गंदी हैं▫ ⑅
महिला वैज्ञानिक ने साइंस लगाकर खत्म किया पूरा परिवार, धीमा जहर देकर 0 दिन में ली 5 की जान ⑅