एक महिला को यह नहीं पता था कि वह गर्भवती है, लेकिन जब उसे अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने डॉक्टर से जांच कराने का निर्णय लिया। डॉक्टर की जांच के बाद स्थिति चौंकाने वाली निकली। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ।
न्यूज़ मीडिया, नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिका के पराग्वे में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सकों को हैरान कर दिया है। एक महिला पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। महिला की तुरंत डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सक इस बात से चकित हैं कि महिला को इतने लंबे समय तक गर्भवती होने का पता क्यों नहीं चला।
महिला की गंभीर स्थिति
पराग्वे के कैपियाट शहर की 33 वर्षीय महिला को हाल ही में आईपीएस अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के चलते भर्ती किया गया। महिला ने बताया कि उसे दर्द इतना तेज था कि वह सहन नहीं कर पा रही थी। दर्द की तीव्रता इतनी थी कि वह बेहोश हो गई। चिकित्सकों ने उसे तुरंत भर्ती किया और उसकी जांच की। बेहोश होने से पहले उसने गर्भवती होने के सवाल का जवाब नकारात्मक दिया था।
महिला का खून बहना शुरू
अस्पताल के निदेशक डॉ. आल्बा रामोस ने बताया कि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। अचानक महिला का खून बहने लगा और वह लेबर में चली गई। इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सक तुरंत अलर्ट हो गए। वे उसे पहले शहर के मातृत्व अस्पताल भेजना चाहते थे, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में ही डिलीवरी की तैयारी की गई।
स्वस्थ बेटी का जन्म
रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सकों ने बताया कि महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है, जिसका वजन 3 किलोग्राम है। फिलहाल महिला को मातृत्व अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों ही स्वस्थ हैं। हालांकि, चिकित्सक इस बात से हैरान हैं कि महिला को महीनों तक गर्भवती होने का पता क्यों नहीं चला, जबकि उसके पीरियड्स भी मिस हुए होंगे। कुछ चिकित्सकों ने इसे लापरवाही बताया है।
You may also like

भारत की एनर्जी ट्रांजीशन की यात्रा भावी पीढ़ी को बना रही सशक्त : हरदीप सिंह पुरी

जिंदगी तलाशने गए थे हिस्से आई मौत... दिल्ली ब्लास्ट में UP के 4 लोगों ने तोड़ा दम, थमने का नाम नहीं ले रहे आंसू

रणजी ट्रॉफी में डक पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्ले से महा फ्लॉप रहे सचिन के लाल

Will India Launch Operation Sindoor 2 Against Pakistan?: दिल्ली कार धमाका आतंकी हमला निकला तो पाकिस्तान के खिलाफ होगा ऑपरेशन सिंदूर 2?, पीएम मोदी के इन बयानों की वजह से लग रहीं अटकलें

Groww IPO Allotment and GMP: ग्रे मार्केट में Groww भी Down... पीक से 82% गिरी कीमत, अलॉटमेंट आज, जानें कैसे चेक करें शेयर मिले या नहीं




