Himachali Khabar
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। दो दिन पहले हुई बरसात व ओलावृष्टि से तापमान में बढ़ोतरी हुई। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 16 से 18 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण लू चल सकती है। वहीं, कल तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। और 16 से 18 अप्रैल के बीच पंजाब और हरियाणा में भी लू चलने की संभावना है।
दिल्ली में छूटे पसीने
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर की गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में कल गर्मी बढ़ सकती है। दिनभर तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर रफ्तर के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रात्रि के वक्तन्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। रात्रि में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद लगातार गर्मी बढ़ती ही जाएगी और दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
वहीं अगले 24 घंटों में बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात की उम्मीद है। इसी के साथ ही कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान धीमे धीमे बढ़ सकता है।
You may also like
FSSAI Recruitment 2025: Great Opportunity for Government Job Aspirants—Apply for Multiple Posts Before April 30
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की नई सैलरी और पेंशन वृद्धि
राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बाद सख्त हुई सरकार, अदालत में जुर्माना या केस हारने पर अधिकारियों से होगी वसूली
शुरुआती दबाव के बाद उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली बढ़त बनाई
Monsoon Forecast: Heavy Rain, Hailstorms Expected in 16 States Over Next 12 Hours—IMD Issues High Alert