आपके घर में बाथरूम है या वॉशरूम? अब आपको लगेगा कि ये बहुत ही बचकाना सवाल है। अधिकतर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन ये पर्यायवाची शब्द नहीं हैं। इन दोनों का मतलब भी अलग है और इस्तेमाल भी अलग। जैसे टॉयलेट और लैवेटरी में अंतर होता है वैसे ही बाथरूम, वॉशरूम और रेस्ट रूम भी अलग होते हैं। वॉशरूम ऐसा शब्द है जो करीब दो दशक पहले ही प्रचलन में आया है और इसका एक अहम कारण भी है।
दो दशकों से हमारी डिक्शनरी में बदलाव हुआ है और साथ ही साथ घरों और शहरों के इंफ्रास्ट्रक्टर में भी। यही कारण है कि नए-नए शब्दों से हमारा पाला पड़ा है। इससे पहले भी हम बहुत से शब्दों का मतलब आपको समझा चुके हैं जैसे हसबैंड का मतलब, वाइफ का मतलब, सॉरी का असली मतलब, रेड फ्लैग का मतलब, भाड़ में जाओ का असली मतलब आदि। आज इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं वॉशरूम और बाथरूम में क्या अंतर है?
वॉशरूम, बाथरूम और रेस्ट रूम तीनों ही शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं और इनका मतलब इनके इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
क्या है बाथरूम का मतलब? जैसा कि नाम बता रहा है ये वो जगह होती है जहां नहाने की सुविधा हो। इसमें टॉयलेट सीट हो भी सकती है और नहीं भी। अगर आपको घर में टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना है तो भी शायद आप यही कहते होंगे कि बाथरूम होकर आते हैं। ये इस्तेमाल गलत है क्योंकि बाथरूम का टॉयलेट सीट से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कमरा जहां नहाने के सुविधा हो उसे बाथरूम कहेंगे। इसमें शावर, बाल्टी, नल, बाथटब कुछ भी हो सकता है।
कुछ घरों में बाथरूम और टॉयलेट अलग-अलग होते हैं। हालांकि, उन घरों में भी टॉयलेट को ही बाथरूम बोला जाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । एक और बात, बाथरूम किसी एक जेंडर के लिए नहीं होता। कोई भी इसे इस्तेमाल कर सकता है।
क्या है वॉशरूम का मतलब? वॉशरूम एक ऐसा कमरा होगा जिसमें सिंक और टॉयलेट सीट दोनों हों। यहां आइना हो भी सकता है और नहीं भी। यहां कपड़े बदलने की जगह भी हो सकती है पर नहाने की जगह नहीं होगी। अधिकतर मॉल्स, सिनेमा घर, ऑफिस आदि में वॉशरूम होते हैं। कई जगहों पर वॉशरूम्स जेंडर के हिसाब से डिवाइड होते हैं। इसलिए मॉल्स वगैरह में जेंडर के हिसाब से आपको वॉशरूम्स मिलेंगे और वहां कभी भी बाथरूम नहीं लिखा जाएगा।
क्या है रेस्ट रूम का मतलब? अब यहां एक पेंच है। ये वो कमरा नहीं जहां रेस्ट की जा सके। ये अमेरिकन इंग्लिश का शब्द है और इसका मतलब भी वॉशरूम ही होता है। अमेरिका में वॉशरूम को ही रेस्ट रूम कहने का चलन है और ये नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है। ब्रिटिश इंग्लिश के हिसाब से वॉशरूम सही है। भारत में भी ब्रिटिश इंग्लिश का इस्तेमाल होता है इसलिए यहां पर वॉशरूम शब्द ज्यादा प्रचलित है। हालांकि, अब धीरे-धीरे रेस्ट रूम शब्द का प्रयोग भी होने लगा है।
लैवेटरी और टॉयलेट में क्या अंतर है? लैवेटरी शब्द असल में लैटिन भाषा से लिया गया था। लैटिन के लेवेटोरियम का मतलब वॉश बेसिन या वॉशरूम हुआ। ये शब्द 19वीं सदी तक काफी प्रचलन में था और अब धीरे-धीरे इसकी जगह वॉशरूम ने ले ली है। इसे काफी फॉर्मल शब्द माना जाता है। टॉयलेट शब्द उस जगह के लिए यूज होता है जहां सिर्फ टॉयलेट सीट लगी हो। उम्मीद है कि अब आपको वॉशरूम, रेस्ट रूम, बाथरूम, टॉयलेट और लैवेटरी के बीच का अंतर समझ आ गया होगा।
You may also like
OMG! एक कील ने छीन ली मासूम की जान, हर मां-बाप के लिए सबक है गुरुग्राम की घटना ˠ
'हम कसम खाते हैं मुसलमानों पर जुल्म का बदला...', Operation Sindoor के बाद आतंकी संगठन अल कायदा की भारत को धमकी
ऑपरेशन सिंदूर में काम आएंगे भारत के ये 5 सबसे पावरफुल फाइटर जेट, राफेल से लेकर तेजस तक शामिल, जानें डिटेल्स
Blast In Lahore: पाकिस्तान के लाहौर स्थित वॉल्टन एयरबेस पर ड्रोन हमले की खबर, शहर में मची अफरातफरी
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में अलर्ट, अमृतसर एयरपोर्ट बंद