फाइबर, विटामिन बी-6, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स जैसी पोषक तत्वों से भरपूर खजूर सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। खजूर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, मगर इसे खाने का एक सही तरीका है। बताया जाता है कि एक दिन में 5 खजूर से अधिक नहीं खाना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको खजूर खाने के सही तरीके और फायदे नुकसान के बारे में बताते हैं…
1 गिलास गाय के दूध में 3 खजूर डालकर उसे एक आंच आने तक पकाएं। इसके बाद जब इसमें एक उबाल आ जाए तो उसे धीमा करके फिर से 5 मिनट पकाएं। इसके बाद इसे थोड़ा गुनगुना कर लें और खजूर खाकर ऊपर से दूध पी लें। तो आइए जानते है खजूर दूध पीने के फायदे…
अगर रात को बच्चे बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं, तो उन्हें सुबह खाली पेट रोजना खजूर वाला दूध जरूर पिलाएं। ध्यान रहे अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 10 साल के बीच है तो कभी भी उन्हें 1-2 खजूर से ज्यादा ना दें। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को 2 या 3 खजूर दे सकते हैं।
अगर आप अंडरवेट हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए खजूर किसी औषधि से कम नहीं है। इसके लिए लिए आपको हर रोज दूध में 3 या 4 खजूर डालकर पीना है, इससे वजन तो बढ़ेगा ही साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनेंगी। बता दें कि खजूर में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाती है।

अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को खजूर खाना चाहिए। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में रहते हैं तो आज हम आपके इस शंका को भी दूर कर देंगे। दरअसल डायबिटीज मरीजों के लिए खजूर बिल्कुल भी नुकसानदेह नहीं होता है।
डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं। मगर ध्यान रहे रोजाना 1 या 2 से अधिक खजूर न खाएं, क्योंकि ज्यादा खाएंगे तो आपका शुगर लेवल आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को बिना शक्कर वाले दूध में खजूर डालकर पीना चाहिए।
रोजाना 1 गिलास खजूर वाला दूध पीने से शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे सेल्स डैमेज, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा पूरी तरह से कम हो जाता है।
खजूर और दूध से शरीर को ग्लूकोज, फ्रक्टोज, फाइबर, आयरन और मैग्निशियम की भरपूर मात्रा शरीर को मिलती है। इससे शरीर का एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है और मूड भी अच्छा होता है।
कई लोगों को खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है, ऐसे लोगों को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या पूरी तरह से खत्म होती है।

खजूर में ऐसे औषधीय गुण भी मौजूद रहते हैं, जो सर्दी जुकाम से राहत दिलाते हैं, इसके लिए दूध में 2-3 खजूर, काली मिर्च और इलायची को उबालकर सोने से पहले पीएं। कुछ दिनों में आपको राहत मिलेगी। इससे शरीर में गर्मी भी आती है और सर्दी नहीं लगती।
दूध और खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। इसके अलावा खजूर दूध पीने से खून साफ होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। लिहाजा शरीर में निखार आता है।
खजूर में विटामिन बी-6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे दिमाग तेज होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम से जोड़ों का दर्द कम होता है।
खजूर जहां एक तरफ तो फायदेमंद है, वहीं दूसरी तरफ इसके अधिक सेवन से नुकसान भी हो सकता है। ज्यादा खजूर खाने से पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, डायरिया, मितली आना, मांसपेशियों में झुनझुनी होना, ऐंठन होना, डायबिटीज और बीपी आदि की समस्या हो सकती है। वहीं खजूर से एलर्जी और अस्थमा भी ट्रिगर होती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप लिमिट में ही खजूर खाएं।
You may also like
Jokes: मोनू- जिसका कोई नहीं होता, उसका पता है क्या होता है?
शेयर बाज़ार 24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देने के बाद बॉटम आउट हो गया है? मार्केट में डेड कैट बाउंस?
नागिन का प्यार' पाने के लिए दो किंग कोबरा में हुई 5 घंटे तक भयंकर लड़ाई, जानें आखिर में क्या हुआ ⁃⁃
BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा को लेकर राजस्थान में बवाल! इस जिले में फूंका गया पुतला, लोग बोले 'मूंछ निकालकर चंबल में विसर्जित कर देंगे'
सिडनी स्वीनी और जोनाथन डेविनो की मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा