दुनियाभर में दुनिया के अंत को लेकर समय-समय पर कई भविष्यवाणियाँ की गयी हैं। लगभग सभी भविष्यवाणियाँ झूठी ही साबित हुई हैं। आज से कुछ साल पहले 2012 में भी इसी तरह की एक भविष्यवाणी की गयी थी कि इस दुनिया का अंत हो जाएगा। बताया जा रहा था कि माया सभ्यता के कैलेंडर के अनुसार अब दुनिया का अंत होने वाला है। क्योंकि माया कैलेंडर में इससे आगे के समय का कोई ज़िक्र नहीं था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दुनिया आज भी उसी तरह चल रही है।
हालाँकि उस भविष्यवाणी से लोगों में डर और दहशत का माहौल ज़रूर पैदा हो गया था। लोगों ने सोच लिया था कि सच में अब दुनिया का अंत ही हो जाएगा और कई लोगों ने उसके लिए तैयारियाँ भी करनी शुरू कर दी थी। लेकिन दुनिया ख़त्म नहीं हुई। ठीक ऐसा ही एक मामला इज़रायल में देखने को मिला है। जहाँ दुनिया के अंत का संकेत देने वाली रहस्यमयी लाल बछिया के जन्म लेने की चर्चा ज़ोरों पर चल रही है। बछिया के जन्म को लेकर बताया जा रहा है कि यह दुनिया के अंत का संकेत है।
माना जा रहा है कि ऐसा 2000 सालों में पहली बार हुआ है कि इज़रायल में किसी लाल रंग की बछिया ने जन्म लिया है। लाल बछिया के जन्म की ख़बर सोशल मीडिया पर इस समय ख़ूब तेज़ी से वायरल हो रही है। कुछ लोग दुनिया के अंत की इस ख़बर से बहुत ज़्यादा डरे हुए हैं, वहीं कुछ लोग इस घटना को एक अंधविश्वास मान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईसाई और यहूदी धर्म ग्रंथों में लिखा है कि लाल बछिया का पैदा होना दुनिया के सर्वनाश का संकेत है।
हालाँकि येरुशलम स्थित टेम्पल इंस्टिट्यूट की तरफ़ से कहा गया है कि नवजात बछिया का गहन अध्ययन किया जा रहा है। आपको बता दें कि बछिया के पैदा होने की घोषणा ख़ुद टेम्पल इंस्टिट्यूट ने यूट्यूब पर की है। इंस्टिट्यूट ने यह भी बताया कि बछिया का परीक्षण अभी जारी है। वहीं लोगों में यह डर तेज़ी से सता रहा है कि शत्रु देश की सेनाएँ हमेशा एक-दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ने की तैयारी में हैं और इसी से जल्दी ही दुनिया का अंत हो जाएगा। आज के समय में दुनिया का अंत इसी तरह से होगा।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बछिया के परीक्षण के बाद विशेषज्ञ बताएँगे कि बछिया पूरी तरह से लाल है या नहीं। लोगों में यह चर्चा हो रही है कि किसी देवदूत ने कहा था कि पहली लाल गाय के पैदा होने के साथ ही दुनिया के विनाश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ईसाइयों और यहूदियों में दुनिया के अंत से जुड़ी भविष्यवाणियों में लाल गाय सबसे महत्वपूर्ण मानी गयी है। बाइबिल में कहा गया है कि इस पृथ्वी पर पूरी तरह से लाल बछिया के जन्म लेने का मतलब है कि यहूदी मसीहा ने जन्म लिया है।
You may also like
गोल्डमैन सैक्स के निवेश वाले इस IT स्टॉक में हैवी बाइंग, कंपनी को TCS से मिले 4.2 मिलियन यूरो के इंटरनेशनल ऑर्डर
चुपचाप इस तरह से लोग करते हैं अपमान, इन संकेतों को देखते ही रिश्ते से बना लें दूरी!
इंसान या जानवर ट्रेन के सामने` आ जाए तो भी ड्राइवर ब्रेक क्यों नहीं मारता है? वजह हैरान कर देगी
Delhi Police Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास को ₹80000 तक सैलरी
Salman ने की पापा बनने की तैयारी? काजोल- ट्विंकल खन्ना के 'टू मच' में आमिर ने निकलवाया सच