उत्तर प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर दो युवती एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गई। ये मामला इतना बढ़ा गया कि लड़कियों के परिवार वालों ने पंचायत बुला दी। जिसके बाद पंचायत को समस्या का समाधान निकालने को कहा गया। खबर के अनुसार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को गजरौला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन जब परिवार के लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते पर एतराज किया और इनकी शादी करवाने से मना कर दिया। बुधावर को दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने रिश्तेदारों की पंचायत भी बैठाई और लड़कियों को समझाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती कुछ साल पहले अपने रिश्तेदारों के यहां गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। यहां पर इस युवती की मुलाकात एक लड़की से हुई। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों युवतियां अक्सर एक-दूसरे के घर कई दिनों तक आकर ठहरती भी थीं। ये एक दूसरे को दो साल से जानती थी। परिवार वालों को कभी भी इनपर शक नहीं हुआ। लेकिन हाल ही में दोनों युवतियों ने आपस में शादी करने का एलान कर दिया। जिससे परिजन हैरान रहे गए।
बुधवार सुबह गजरौला निवासी युवती डिडौली के गांव में रहने वाली दूसरी युवती के घर पहुंची। इन दोनों ने कई देर तक आपस में बातचीत की। बातचीत करने के बाद इन दोनों ने अपने परिवारों वालों को बताया कि ये एक दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं। ये बात सुनकर परिजन परेशान हो हए और हर किसी ने इन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन ये दोनों नहीं मानीं और शादी करने की जिद करने लगी। कुछ देर बाद युवतियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया।
दोनों परिवारों ने रिश्तेदारों की पंचायत बैठाई। पंचायत में आए लोगों को पूरी बात बताई गई। काफी मशक्कत के बाद पंचायत ने युवितयों को शांत कराया। इसके बाद गजरौला का परिवार अपनी बेटी को साथ घर ले गया। परिवार की ओर से न ही लड़कियों की ओर से भी तक पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
You may also like

Kartik Purnima 2025 Daan : कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन करें इन 5 चीजों का दान, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का होगा वास

काबुल में एक कप चाय बहुत महंगी पड़ी... तालिबान को लेकर पाकिस्तानी संसद में घमासान, इशाक डार का सेना और ISI पर बड़ा हमला

QUAD से भारत को बाहर करने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप? दिल्ली के बिना चीन पर लगाम लगा पाएगा अमेरिका? अब इस देश पर लगाया दांव

job news 2025: सहायक नगर नियोजक के पदों के लिए निकली इस भर्ती के लिए करें आवेदन, सैलेरी मिलेगी...

Kerala High Court On Muslim Marriage Registration: 'मुस्लिम पुरुष की दूसरी शादी के रजिस्ट्रेशन में पहली पत्नी से पूछा जाना चाहिए', केरल हाईकोर्ट का अहम फैसला





