लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

एनएसआईसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार को 43.89 करोड़ रुपए का लाभांश दिया

Irfan Pathan ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, Kuldeep और Rinku को नहीं दी जगह

ऑस्ट्रेलिया की उछाल और गति वाली पिचें सूर्यकुमार यादव के लिए फायदेमंद: अभिषेक नायर

महाराष्ट्र के सीएम की 'पत्नी' का भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए दिग्विजय सिंह, X हैंडल पर लिखा 'शब्द' सुनकर अच्छा लगा...

अजय देवगन की नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का गाना 'झूम शराबी' जल्द आ रहा है!





