लाइव हिंदी खबर :- मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की वर्ली यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित ड्रग्स सप्लायर टोनी सेबेस्टियन 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भारत नेपाल सीमा से पकड़ लिया गया। सेबेस्टियन लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पर मुंबई और आस-पास के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। ANC को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी और खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ अदालत ने उसे 23 सितंबर तक पुलिस का स्टडी में भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह सेबेस्टियन से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, पुलिस का मानना है कि वह एक बडे नेटवर्क का हिस्सा है, जो नशे का कारोबार मुंबई व अन्य राज्यों तक फैलाये हुए है।
उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करी के कई रैकेट्स के पर्दाफाश होने की संभावना है। फिलहाल मुंबई पुलिस और ANC लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले कुछ महीनो में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जप्त किए गए और कई सप्लायर को सलाखों के पीछे भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए यह अभियान आगे चलाया जाएगा। इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है की सीमा पार से चल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है। आरोपी चाहे जहां भी छिपे हों, वो कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।
You may also like
कृतज्ञता सकारात्मक दुनिया की नींव, जानें विश्व आभार दिवस का महत्व?
एच-1बी वीजा पर व्हाइट हाउस का स्पष्टीकरण, नया शुल्क केवल नए वीजा पर, रिन्यूअल पर नहीं (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
पटना के व्यवसायी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत
विश्व कप 2025 के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का किया समर्थन
2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे कांग्रेस-सपा-राजद : यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य