Next Story
Newszop

Gwalior: शादी समारोह की खुशिया मातम में बदली; DJ पर डांस को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, हुई मौत

Send Push
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा देहात थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई। यहां के छोटी अकबाई गांव में एक शादी समारोह मातम में बदल गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। युवक की पहचान सुनील रावत के रूप में हुई है। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बहस धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली सीधा सुनील रावत के सिर में जा लगी। इलाज के दौरान गई जानघायल हालत में सुनील को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ने पर उसे ग्वालियर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन गंभीर चोट के चलते सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जिसे सुनील की मौत के बाद अब हत्या की धारा में बदल दिया है। डबरा देहात थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। खुशियां मातम में बदलीइस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। जहां एक ओर खुशियों का माहौल था। वहीं, अब परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।
Loving Newspoint? Download the app now