अगली ख़बर
Newszop

टैरो राशिफल, 16 अक्टूबर 2025 : सुनफा योग से मेष, सिंह सहित 4 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख, बढ़ेगी कमाई, जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल

Send Push
16 अक्टूबर गुरुवार के दिन सुनफा योग का बेहद ही शुभ संयोग बना हुआ है। बता दें कि चंद्रमा से अगले भाव में शुक्र के गोचर करने से सुनफा योग का निर्माण हुआ है। चंद्रमा सिंह राशि में आएंगे और शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सुनफा योग को विशेष फल देने वाला बताया गया है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि ग्रहों की इस शुभ स्थिति से मेष, वृषभ, सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। इन राशियों को अपनी ईमानदारी से भरपूर लाभ मिलेगा और सफलता मिलेगी। साथ ही मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें 16 अक्टूबर का टैरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल : शुभ समाचार की संभावना है image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीद और संभावनाएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विचार और नेतृत्व क्षमता उभरकर सबके सामने आएगी। टीम को साथ लेकर चलने की आपकी शैली आपको सफलता और मान-सम्मान दोनों दिलाएगी। आर्थिक मामलों में दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है।


वृषभ टैरो राशिफल : पुराने विवाद समाप्त होंगे image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज अपने सिद्धांतों और ईमानदारी के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। बाहरी लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप अपने विवेक से सही निर्णय लेंगे। निवेश और व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और पुराने विवाद समाप्त होंगे।


मिथुन टैरो राशिफल : आज आर्थिक लाभ होगा image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज अनजान लोगों से सावधानी रखने की जरूरत है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, हालांकि, आपकी मेहनत कैसे भी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस राशि के जो लोग बैंकिंग, एकाउंटिंग या कंसल्टेंसी से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा।


कर्क टैरो राशिफल : लाभ के संकेत मजबूत हैं image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप पार्टनरशिप और व्यापारिक डील्स के लिहाज से शुभ रहेगा। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि पूंजी की कमी थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें क्योंकि, आज आपके लिए लाभ के संकेत मजबूत हैं।


सिंह टैरो राशिफल : सौभाग्यशाली रहेगा दिन image

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली और प्रगतिशील रहने वाला है। मित्रों की सहायता से आपके कई अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक निवेश के लिए दिन बेहद शुभ है। लेकिन, निवेश करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह जरुर लें। कोशिश करें की आज आप एकांत में भी कुछ समय बिताएं।


कन्या टैरो राशिफल : भ्रम की स्थिति रह सकती है image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कोशिश करे की आप धैर्य से काम करें। आज आपको कामकाज में सफलता पाने के लिए थोड़ी देरी हो सकती है। किसी के प्रति अपनी बात स्पष्ट रुप से व्यक््त न कर पाने के कारण थोड़ा भ्रम की स्थिति रह सकती है।


तुला टैरो राशिफल : कमाई और खर्च में संतुलन रखें image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आज एकाग्रता और संतुलन के बनाने की कोशिश करनी होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए ध्यान भटकने से बचें। किसी प्रतिद्वंदी की गतिविधियों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें।


वृश्चिक टैरो राशिफल : तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं image

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लेकिन, आप कुछ नया भी सीखेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपका साहस और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा। आपको सलाह है कि अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। क्योंकि आज आपको थकान या तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।


धनु टैरो राशिफल : सहकर्मियों से विवाद हो सकता है image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक तनाव और आर्थिक चिंताओं से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।किसी निर्णय को लेने से पहले विचार अवश्य करें। ऑफिस में कामकाज के कारण सहकर्मियों के साथ आपका विवाद हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार होगा।




मकर टैरो राशिफल : घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा image

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और अवसरों से भरा हुआ रहने वाला है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से अच्छा मुनाफा मिलेगा। खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है। भविष्य के लिए धन बचाने की योजना बनाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें