पटना: चुनावी राज्य बिहार में ट्रेन के साथ सियासत दौड़ लगा रही है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद के अध्यक्ष लालू यादव को निशाने पर रखा। छठ महापर्व के मौके पर ट्रेन नहीं चलाने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब 178 विशेष ट्रेन चलाए थे। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आग्रह पर 12 हजार 75 ट्रेनें चला रही हैं। इसके बाद लालू यादव किस मुंह से आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरा आंकड़ा भी जारी किया। उन्होंने तेजस्वी की तस्वीर लगाकर 'नायक' बताए जाने पर कहा कि लालू यादव का बेटा फोटो लगाकर 'नायक' बनने की बात करता है, लेकिन बिहार की जनता इस परिवार को 'नालायक ' मानती है। अगर बिहार की जनता किसी को 'महानालायक' मानती है तो वे लालू यादव हैं, जिन्होंने बिहार को 20 साल पीछे कर दिया। 15 साल तक बिहार के विकास को रोके रखा।
पहले 178 अब 12075 ट्रेनेंउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद लालू यादव 'एक्स' पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए। उन्होंने खुद 178 ट्रेनें चलाईं और आज 12075 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ के बाद लौटेंगे, उन्हें कन्फर्म टिकट और 20 प्रतिशत टिकट मूल्य में सब्सिडी भी दिया जाएगा।
सम्राट के निशाने पर लालूउन्होंने कहा कि लालू यादव लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं। जिन्होंने कुछ नहीं किया हो, बिहार को लूटा हो, चारा और अलकतरा घोटाला किया हो, एमपी, एमएलए बनाने के लिए जमीन लिखवाया हो, होटल देने के लिए जमीन लिखवाया हो। उन्होंने आगे लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि लालू यादव लोकतंत्र से मजाक मत कीजिए। बिहार की जनता अब विकास के साथ है अब बिहार के साथ अन्याय मत कीजिए। बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार है। 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में लालू यादव रेल मंत्री थे।
सोशल मीडिया से सियासी लहरदरअसल, लालू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, 'झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। ये भी सफेद झूठ निकला। 𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है? डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 𝟒 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। 𝐔𝐏𝐀 सरकार के बाद से 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है।'
इनपुट- एजेंसी

You may also like

अमेरिका में रो रहे हैं कंप्यूटर साइंस वाले! बेरोजगार बना रहे इंजीनियरिंग के ये ब्रांच, चौंकाने वाली है लिस्ट

मंदसौरः तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, 2 लोगों की मौत

ईमानदारी की मिसाल : युवक ने लौटाया गुम हुआ ब्रेसलेट, व्यापारी ने जताया आभार

अनूपपुर: विधायक पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने रविवार को परासी आएंगे मुख्यमंत्री

बिना टैक्स के 1 लीटर पेट्रोल की असली कीमत क्या है?` जानें डीलर कमीशन और टैक्स की पूरी जानकारी