अमरोहा: दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट में अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर थे। वह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद उनके गांव में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस धमाके में देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू ओर गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद भी घायल बताए जाए रहे हैं। तीनों का दिलली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अशोक कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। ये लोग भी उनके साथ दिल्ली के जगतपुर में रहा करते थे। अशोक के पिता जगवंश सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनकी मां सोमवती गांव में ही अपने बड़े बेटे सुभाष के साथ रहती हैा।
अशोक की नौकरी करीब 10 पहले डीटीसी में लगी थी। इससे पहले उनका गांव में दूध का कारोबार था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक अभी हाल ही में दिवाली पर घर आए थे। उनके चचेरे भाई सोमपाल सिंह गांव के प्रधान हैं।
दिल्ली में हुए कार विस्फोट की चपेट में आकर हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

You may also like

विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार, सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

कोटा ACB की बड़ी कार्रवाई: भवानीमंडी में CBN इंस्पेक्टर के दलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पाकिस्तान को चीन से मिलने जा रही हैंगर क्लास पनडुब्बी, समुद्र में बढ़ेगी ताकत, जानें भारत के लिए क्यों चिंता का सबब

दिल्ली धमाका: विस्फोट से पहले कार क्यों रुकी सुनहरी मस्जिद के पास, दो घंटे बाद लाल किले की ओर बढ़ी

Emmvee Photovoltaic IPO 11 नवंबर से 2900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए खुला, चेक करें GMP सहित 10 बड़ी बातें