गाजियाबाद: इंदिरापुरम में एक होटल के कमरे में फंदे से लटके मिले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पिता ने युवती समेत दो पर केस दर्ज कराया है। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और होटलकर्मियों पर उनका साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मोबाइल से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद की मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।
पांच नवंबर को थाना क्षेत्र के एक होटल में साफटवेयर इंजीनियर रजत प्रताप सिंह का शव लटका हुआ मिला था। वह दो नवंबर से होटल में रुका हुआ था। 11 नवंबर को पिता संजीव प्रताप सिंह इंदिरापुरम थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक युवक और युवती को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया है।
उन्होंने दर्ज केस में बताया कि पांच नवंबर की रात में लगभग साढ़े नौ बजे बेटे की तलाश करते हुए होटल पहुंचे थे। वहां पता चला कि रजत दो नवंबर से होटल के कमरे में ठहरा था।
कई कंपनियों से लोन भी ले रखा था
पुलिस को रजत के मोबाइल से रकम ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हैं। रजत ने अपने पिता को भी रकम भेजी थी। रजत ने कई कंपनियों से लोन भी ले रखा था, जिनका वह था। भुगतान कर रहा पुलिस ने बैंक से रजत के खाते की डिटेल भी मंगवाई है। इसके अलावा रजत के मोबाइल से खुद को भेजा गया एक मैसेज मिला है, जिसमें रजत ने ऐसा कदम उठाने के लिए माता-पिता से मांफी मांगी है।

You may also like

विदेश में पढ़ने वालीं लड़कियों का ब्रेनवॉश, कई बार जा चुकी कश्मीर, डॉ. शाहीन सिद्दीकी के खुलने लगे राज

सबसे खौफनाक दिन, मेरी भूख ही मर गई... रोंगटे खड़े कर रही दिल्ली ब्लास्ट पर एंबुलेंस ड्राइवर्स की आंखों देखी

महिमा चौधरी की बेटी एरियाना स्कूल में 'कंगना तेरा नी' पर चुपके से बना रही थीं रील, फिर जो हुआ सब कैमरे में कैद

जेपी इन्फाटेक के एमडी मनोज गौड़ गिरफ्तार, फ्लैट बायर्स को धोखा देने का आरोप

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, असम से 15 गिरफ्तार, हिमंत बिस्वा सरमा ने बताए नाम