Next Story
Newszop

बारिश में खड़ी रहती है आपकी बाइक तो हो सकते हैं ये नुकसान, जान लेंगे तो नहीं करेंगे गलती

Send Push
Bike Care Tips: बाइक का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। यह लोगों के लिए कहीं भी आने-जाने का सबसे अच्छा बेहतरीन साधन होती है। बस चाबी लगाई और चल दिए। लेकिन, इस्तेमाल करने के साथ ही बाइक का सही तरीके से ध्यान भी रखना होता है। अगर ऐसा न किया जाए तो बाइक को नुकसान हो सकता है। अक्सर लोग सर्विस कराने के बाद सोचते हैं कि उन्होंने अपना काम कर दिया। लेकिन, ऐसा नहीं है। सर्विस कराने के बाद भी आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में आपको सही जगह पर पार्क करना जरूरी है। क्योंकि लगातार पानी से भीगने से कार को नुकसान होता है। आइए आपको बताते हैं क्या।





1. जंग लगने का खतरासबसे बड़ा खतरा जंग लगना है। बाइक की चेन, नट, बोल्ट, और साइलेंसर जैसे मेटल के पार्ट्स पानी के संपर्क में आने से जल्दी जंग पकड़ लेते हैं। अगर चेन में जंग लग जाए तो उसकी चिकनाई खत्म हो जाती है, जिससे वह ढीली हो सकती है और टूट भी सकती है। इसके अलावा जंग लगे हुए नट-बोल्ट को खोलना या कसना मुश्किल हो जाता है।





2. इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी बाइक में बहुत से इलेक्ट्रिकल पार्ट्स होते हैं, जैसे हेडलाइट्स, इंडिकेटर्स, हॉर्न और बैटरी के तार आदि। पानी इन हिस्सों में जाकर इन्हें खराब कर सकता है। इससे लाइटें जलना बंद कर सकती हैं, हॉर्न काम करना बंद कर सकता है। साथ ही के बाइक स्टार्ट होने में भी दिक्कत आ सकती है। अगर तार खुले हुए हों तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।



3. ब्रेक में दिक्कतपानी और नमी ब्रेक सिस्टम में भी जा सकता है। इससे ब्रेक पैड और डिस्क पर असर पड़ सकता है, जिससे ब्रेक लगाने पर आवाज आ सकती है और ब्रेक की पकड़ कमजोर हो सकती है। यह आपकी सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में ब्रेक को जरूर चेक कराते रहें।





4. सीट और पेंट पर असरबाइक की सीट लगातार गीली रहने से खराब हो सकती है। साथ ही बाइक का पेंट भी पानी और धूप के कारण फीका पड़ सकता है। बारिश की बूंदे लगातार पड़ने से पेंट पर दाग पड़ सकते हैं, जिससे बाइक पुरानी लग सकती है।





कैसे करें बचाव?



कवर का इस्तेमाल करेंसबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है कि अपनी बाइक को वाटरप्रूफ कवर से ढक कर रखें। आपको मार्केट में बाइक के लिए कवर आसानी से मिल जाएंगे।





पार्किंगसबसे जरूरी है कि आप बाइक को पार्क कहां करते हैं। कोशिश करें कि बाइक को बारिश के मौसम में किसी ढकी हुई जगह, छत के नीचे या गैराज में पार्क करें। इससे बाइक पर पानी नहीं गिरेगा।



Loving Newspoint? Download the app now