पटना: बिहार के डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह लोग जो यात्रा कर रहे हैं वह घुसपैठियों को वोटर बनाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है। कांग्रेस के विरुद्ध जिसका जन्म हुआ राजनीति में राजद का, आज उसी की गोद में बैठ गई है। आंदोलन के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे कांग्रेस के विभाजनकारी तत्वों के साथ मिलकर घुसपैठिए को स्थापित करने का सारा खेल चल रहा है। तमाम यात्राएं घुसपैठियों को सरकारी योजनाओं में भागीदारी दिलाने का और भारत का नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हालात है।
विजय सिन्हा ने कहा कि घुसपैठिए के पक्ष में जब संविधान और संवैधानिक संस्था पर कदम उठाया है तो उसके विरुद्ध भरम फैला रहे हैं। वातावरण को दूषित कर रहे हैं। ऐसे लोग राष्ट्र के ही हितषी नहीं हैं। यह लोग राष्ट्र को कमजोर करना चाहते हैं और घुसपैठियों के माध्यम से जो मां भारती के संतान हैं जो हकदार हैं, जिसको योजना का लाभ मिले उनका हक छिनना चाहते हैं।
यह विदेशी घुसपैठिए को लाने के लिए और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए राजद कांग्रेस का खेल अब नहीं चलेगा। हर भारतीयों को सावधान होना है सच को जानना है यह भ्रम फैला करके बरगलाने का खेल खेल खेला जा रहा है।
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में सीईसी की बैठक होने पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं। कई दशक तक सत्ता में बैठकर यह राजनीति को अपना जागीर समझ लिए हैं और अपनी जमीदारी बढ़ाने का खेल खेल रहे हैं। यह लोकतंत्र की धरती बिहार है, परिवार तंत्र को और उनके जमींदार को स्वीकार नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर ने कहा था रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। अब कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर हाथ में नौकरी और रोजगार देंगे। इस पर बिहार के डेप्युटी सीएम ने कहा कि रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा, नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाला। बिहारी को बर्बाद करने वालों ने बिहार शब्द को गाली बना दिया था। बिहारी के सम्मान की मनसा नहीं है इनकी। यह छुपी भेड़िए की तरह लोग भूखे सरकारी तंत्र को लूटने के लिए आज बिहार के अंदर राजद कांग्रेस ने कास्ट करप्शन और क्रीम को पोषित किया है। कास्ट, करप्शन, क्राइम बिहार को बर्बाद किया है। इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है।
अडानी समूह को क्लीन चिट देने पर माननीय न्यायालय में जाकर राहुल गांधी झूठा आरोप लगाते हैं। न्यायालय में जाकर माफी मांगेंगे और फिर वही काम करेंगे, क्योंकि यह अप्पू और पप्पू दोनों संवैधानिक पद के योग्य नहीं हैं। ये जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर सकते हैं।

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं पर डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह घुसपैठिए को देश में घसाने के लिए की जा रही है #BiharElections2025 pic.twitter.com/J1NxO3KEbi
— NBT Bihar (@NBTBihar) September 19, 2025
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में सीईसी की बैठक होने पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं। कई दशक तक सत्ता में बैठकर यह राजनीति को अपना जागीर समझ लिए हैं और अपनी जमीदारी बढ़ाने का खेल खेल रहे हैं। यह लोकतंत्र की धरती बिहार है, परिवार तंत्र को और उनके जमींदार को स्वीकार नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर ने कहा था रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। अब कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर हाथ में नौकरी और रोजगार देंगे। इस पर बिहार के डेप्युटी सीएम ने कहा कि रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा, नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाला। बिहारी को बर्बाद करने वालों ने बिहार शब्द को गाली बना दिया था। बिहारी के सम्मान की मनसा नहीं है इनकी। यह छुपी भेड़िए की तरह लोग भूखे सरकारी तंत्र को लूटने के लिए आज बिहार के अंदर राजद कांग्रेस ने कास्ट करप्शन और क्रीम को पोषित किया है। कास्ट, करप्शन, क्राइम बिहार को बर्बाद किया है। इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है।
अडानी समूह को क्लीन चिट देने पर माननीय न्यायालय में जाकर राहुल गांधी झूठा आरोप लगाते हैं। न्यायालय में जाकर माफी मांगेंगे और फिर वही काम करेंगे, क्योंकि यह अप्पू और पप्पू दोनों संवैधानिक पद के योग्य नहीं हैं। ये जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर सकते हैं।
You may also like
खदान से निकला सेकंड 'कोहिनूर'! पन्ना में 150 कैरेट वजनी बेशकीमती 'हीरा' निकलते ही गायब! अब तक का सबसे बड़ा हीरा
सुहागरात मनाने कमरे में घुसी` दुल्हन सुबह दुल्हन फुट फुट कर रोने लगी दूल्हे ने ऐसा किया कांड बुलानी पड़ गयी पुलिस
IRE vs ENG 2nd T20: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, यहां पढ़िए डबलिन ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
Asia Cup 2025: सुपर फोर टीमों में शामिल ऐसे 4 खिलाड़ी जो बदल सकते हैं मैच का रुख
जो भी खाना देने आता वही रेप करता... लड़की को फुसलाकर ले गई आंटी, 1 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म