पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब जहां सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'जननायक' बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा ने पलटवार करने में देरी नहीं की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले ही बिहार आए थे, इसके बाद उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चोरी कर ली। इतने विरोध झेलने के बाद भी फिर उसे दोहरा रहे हैं।
'राहुल गांधी भारत विरोधियों के जननायक'
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जननायक हैं, लेकिन भारत विरोधियों के पाकिस्तानियों के जननायक हैं। राहुल गांधी के नाम पर पाकिस्तान में कितने जयकारे लगते हैं। वही जाकर 'जननायक' बन जाएंगे। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि आने वाले दो-चार साल के अंदर कांग्रेस सिमटते हुए इतनी छोटी बन जाएगी और सारे कांग्रेसी पार्टी छोड़ देंगे। उससे पहले ही राहुल गांधी को चले जाना चाहिए।
पटना वाले परिवारवादी पुत्र सिर्फ 'नालायक': अजय आलोकउन्होंने आगे कहा कि न राहुल गांधी जननायक हैं और न तेजस्वी यादव नायक हैं। दिल्ली वाले और पटना वाले परिवारवादी पुत्र सिर्फ 'नालायक' हैं।उन्होंने कहा कि अभी 'जननायक' नाम लिया है, कुछ दिन के बाद तो 'लोकनायक' भी बन जाएंगे। ये बेशर्म लोग हैं।
राहुल गांधी ने शेयर किया था वीडियोकांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे लाल रंग की एक किताब हाथ में लिए हुए हैं। इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने 'जननायक' लिखा। इसमें राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का वीडियो है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने बिहार में एसआईआर के विरोध में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली थी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी साथ थे।

जननायक pic.twitter.com/0kIdf1zzWA
— Congress (@INCIndia) October 27, 2025
राहुल गांधी ने शेयर किया था वीडियोकांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे लाल रंग की एक किताब हाथ में लिए हुए हैं। इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने 'जननायक' लिखा। इसमें राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का वीडियो है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने बिहार में एसआईआर के विरोध में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली थी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी साथ थे।
You may also like

शिल्पा शिंदे 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में अंगूरी भाभी बन कर रही हैं 7 साल बाद वापसी, शुभांगी अत्रे का पत्ता साफ

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी के दिन करें आप भी दीपक का ये उपाय, बनने लगेंगे आपके रूके हुए काम भी

Maulana Masood Azhar To Women Jihadi: जमात उल-मोमिनात में कोर्स करने वाली महिला जेहादियों को जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने दिया है एक खास निर्देश, जन्नत का भी किया जिक्र

Facebook की तरह WhatsApp में भी जल्द मिलेगा ये फीचर, बदल जाएगा प्रोफाइल का लुक

दुर्लभ, लुप्तप्राय 'कुत्तों' को बचाएं या चीन-पाकिस्तान से निपटें...लद्दाख में दो राहे पर सेना, कैसे निकले उपाय