मुंबई : लगातार जारी बारिश ने मुंबई की साल भर की पानी की चिंता को करीब खत्म कर दिया है। सोमवार को मुंबई को पानी की (Mumbai lakes water levels) आपूर्ति करने वाली विहार झील ओवरफ्लो हो गई है। अब सभी झीलों का जलस्तर 91.18 फीसदी तक पहुंच गया है। विहार के भर जाने के बाद मुंबई को पानी की आपूर्ति वाली सात झील में से छह झीलें भर चुकी हैं। बीएमसी के अनुसार, विहार झील में सोमवार दोपहर तक 2,769.8 करोड़ लीटर पानी जमा हो गया था।
पिछले साल 25 जुलाई 2024 को विहार झील भरी थी। मुंबई की पानी की जरूरत पूरी करने वाली सात झीलों में 1,44,736.3 करोड़ लीटर पानी जमा हो सकता है। 18 अगस्त की सुबह 6 बजे सभी झीलों का जलस्तर 1,31,964 करोड़ लीटर तक पहुंच चुका है।
मीठी नदी का जलस्तर बढ़ाविहार झील के भरने के बाद मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। झील से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी बढ़ गया है। कुर्ला, बांद्रा और वाकोला के आसपास पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।
मुंबई की झीलों में पानी का आंकड़ाइससे पहले दिन झीलों में 93.20% पानी भरा था। पिछले साल 2024 में यह आंकड़ा 83.45% था। BMC के डेटा से पता चलता है कि सात झीलों में से, तुलसी झील पूरी तरह से भर गई थी। तानसा झील 98.45% भरी थी। मध्य वैतरणा झील में 97.17% और विहार झील में 89.92% पानी जमा हुआ था। भतासा झील में 89.23% पानी जमा हुआ था। मोदक सागर 87.28% और अपर वैतरणा 86.48% भरी थीं।

You may also like
राजस्थान में आवारा कुत्तों का कहर! 8 सालक के मासूम पर किया जानलेवा हमला पूरे शरीर पर गहरे जख्म, डॉक्टर ने लगाए 50 टांके
Kisan Vikas Patra: 115 महीने में पैसा होगा दोगुना; किसान विकास पत्र योजना देती है सबसे ज्यादा रिटर्न
नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर पर महाभियोग चलाने की तैयारी, सत्तारूढ़ गठबंधन दलों ने बुलाई आपात बैठक
राज्यसभा में एसआईआर पर हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले '3 इडियट्स' फेम अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन