आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) सिर्फ ई-मेल लिखने या पीपीटी बनाने तक ही सीमित नहीं है। अब यह ऐसे-ऐसे काम कर रहा है जो एक सामान्य व्यक्ति नहीं कर पाता है। ताजा मामला अमेरिका का है, जहां एक परिवार ने AI चैटबॉट की मदद से अस्पताल का बिल बहुत कम कर लिया। पहले बिल 1,95,000 डॉलर (1,72,81,894 रुपये) था, जो अब सिर्फ 33,000 डॉलर (29,24,628 रुपये) रह गया। यह कमी 83% से ज्यादा है। परिवार ने बिल में गलतियां ढूंढीं और इसके लिए उन्होंने AI की मदद थी। नतीजा ये रहा कि बिल आधे से भी ज्यादा कम हो गया है।
बिल में थे कई एक्स्ट्रा चार्जटॉम्स हार्डवेयर की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में रहने वाले एक परिवार के सदस्य को हार्ट अटैक आया और वे गुजर गए। उन्हें चार घंटे तक इंटेनसिव केयर ट्रीटमेंट दिया। उस समय उनका स्वास्थ्य बीमा दो महीने पहले खत्म हो चुका था। इसलिए पूरा बिल परिवार को देना था। बिल में कई चार्ज ऐसे थे, जो परिवार को समझ तक नहीं आए। उदाहरण के तौर पर 'कार्डियोलॉजी' के चार्ज में 70,000 डॉलर जोड़े गए थे।
AI ने पकड़ लिए एक्स्ट्रा चार्जपरिवार ने Claude नाम के एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया। यह एंथ्रोपिक कंपनी का है और 20 डॉलर महीने में मिलता है। अस्पताल से चार्ज कोड लिए। फिर उन्हें Claude में डाला। Claude ने सामान्य बिलिंग नियमों से जांच की और कई गलतियां बताईं। Claude ने यी चार्ज पकड़े जो दोहराए गए थे। अस्पताल ने प्रोसेस और उसके छोटे हिस्सों, दोनों के पैसे मांगे। इससे करीब 1,00,000 डॉलर एक्स्ट्रा थे। मेडिकेयर नियमों में ऐसे चार्ज रद्द हो जाते हैं। केस को इनपेशेंट बताया जबकि इमरजेंसी था। वेंटिलेटर सर्विस का चार्ज भी उसी दिन का था, जो नियम के खिलाफ है।
जिनको नियमों का ज्ञान नहीं, उन्हें ठगते हैंइन गलतियों से परिवार ने अस्पताल को पत्र लिखे। पत्र में समस्याएं बताईं। कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। आखिरकार अस्पताल ने बिल कम करके 33,000 डॉलर कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य ने कहा कि 20 डॉलर में AI का एक्सेस मिला जो एक अच्छा इनवेस्टमेंट था। अस्पताल वालों ने मनमानी कीमतें बनाई थीं। जिन लोगों को नियमों का ज्ञान नहीं है, उन्हें ठगा जाता है।

You may also like

पहले बहन को भगा ले गया, अब भाई की कर दी हत्या... मुरादाबाद में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एनडीए प्रत्याशी विनय बिहारी कलाकारों के प्रेरणास्रोत, देशभक्ति हमारी पहचान – निरहुआ

भाजपा कार्यशाला में बनी 2027 की चुनावी रणनीति, कांग्रेस को बताया जनविरोधी पार्टी

Hot Sexy Video : पल्लक लालवानी की हॉटनेस ने लगाई आग, फैंस बोले – 'हाय गर्मी!'

कोलकाता नगर निगम पर अवैध जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने उठाई जांच की मांग