बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल के सर्जन अपनी डॉक्टर पत्नी को एनेस्थीसिया की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। डॉ. महेंद्र रेड्डी ने 24 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या करने के कुछ हफ्ते बाद कम से कम 4-5 महिलाओं को मैसेज भेजे थे। उसने इन सभी महिलाओं को इस मैसेज में लिखा था कि मैंने तुम्हें पाने के लिए अपनी पत्नी को मार डाला। इन महिलाओं नमे एक मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल थी, जिसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
फोन पे पर भेजा था मैसेज
पुलिस ने बताया कि जिस मेडिकल प्रोफेशनल को यह संदेश भेजा गया था, वह डॉक्टर नहीं है। उसने महेंद्र को कई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद महेंद्र ने फोन पे के ज़रिए उसे यह संदेश भेजा। पुलिस ने महेंद्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है और उन्हें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भेज दिया है। इन डिवाइस से मिले डेटा से यह संदेश सामने आया है। व्हाइटफील्ड के डीसीपी के. पराशर ने इस बात की पुष्टि की है कि संदेश फोन पे के ज़रिए भेजे गए थे। उस महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है, लेकिन जांच जारी होने के कारण पुलिस कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।
महिला ने कर दिया था ब्लॉक
सूत्रों के अनुसार, उस महिला ने पुलिस को बताया कि उसने महेंद्र की शादी से पहले ही उसे ब्लॉक कर दिया था। जब उसे महेंद्र की कृतिका से शादी के बारे में पता चला, तो उसने उससे दूरी बनाए रखी। हालांकि, पत्नी की हत्या के कुछ महीने बाद महेंद्र ने उसे यह कबूलनामा भेजा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तक महेंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया था, तब तक महिला को लगा कि वह सिर्फ उससे बात करने के इरादे से हत्या का झूठा कबूलनामा कर रहा है। पुलिस का कहना है कि इस महिला का इस अपराध में कोई हाथ नहीं है।
मुंबई की एक महिला को भी भेजा था संदेश
जांच अधिकारियों को यह भी पता चला कि महेंद्र 2023 तक मुंबई की एक महिला के संपर्क में था। उसने उस महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था और उससे कुछ बार मिला भी था। बाद में, उसने अपने पिता से कहकर उस महिला को यह विश्वास दिलाया कि उसकी दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद, उसने उस महिला से संपर्क तोड़ दिया था। लेकिन सितंबर में उसने उस महिला को फोन करके यह पुष्टि की कि वहामरी नहीं है। उसने महिला को बताया कि उसके ज्योतिषीय चार्ट के अनुसार, उसकी पहली पत्नी की मृत्यु होने वाली थी। उसने यह भी कहा कि उसका प्यार उसके लिए सच्चा था, इसलिए उसने उसे झूठ बोला था और कृतिका से शादी कर ली थी। अब जब उसकी पत्नी मर चुकी है, तो वह उससे शादी करना चाहता था।

You may also like

Bihar Election First Phase District Wise: पहले चरण में किस जिले की किस सीट पर वोटिंग, एक-एक विधानसभा क्षेत्र का नाम जानें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में जातिगत पॉलिटिक्स हावी, पर धीरेंद्र शास्त्री की कुछ अलग है राय

IMF से किस देश ने ली सबसे ज्यादा खैरात, पाकिस्तान तो चौथे पर, फिर पहले नंबर पर कौन है

महागठबंधन का मतलब भय, एनडीए का मतलब भरोसा: शिवराज सिंह चौहान

बांग्लादेश में म्यूजिक टीचर्स की भर्ती रद्द, कट्टरपंथियों के सामने झुकी यूनुस सरकार