पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आ गए। सभी सर्वेक्षणों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इन अनुमानों को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि एनडीए की जीत इन अनुमानों से कहीं अधिक बड़ी होगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया है। वास्तविक रिपोर्ट एग्जिट पोल से अधिक होगी। हमारा मानना है कि हमारा वोट शेयर 50% के आसपास होगा।
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने जा रहा है और वह सरकार बनाने जा रही है।
मतदान के दौरान किए गए 6 सर्वेक्षणों के नतीजे सामने आए हैं। पीपुल्स इनसाइट ने एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने एनडीए को 133 से 159 सीटें दी हैं। मेट्राइज के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर का अनुमान है कि एनडीए 145 से 160 सीटें जीत सकता है। जेवीसी पोल्स ने एनडीए को 135 से 150 सीटें मिलने की बात कही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए। मतों की गणना 14 नवंबर को होगी और इसके साथ चुनाव के वास्तविक नतीजे सामने आ जाएंगे।

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं... हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने NDA के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया है... वास्तविक रिपोर्ट एग्जिट पोल से अधिक होगी और हमारा मानना है कि हमारा वोट शेयर 50% के… pic.twitter.com/6vQniKAF6g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने जा रहा है और वह सरकार बनाने जा रही है।
मतदान के दौरान किए गए 6 सर्वेक्षणों के नतीजे सामने आए हैं। पीपुल्स इनसाइट ने एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने एनडीए को 133 से 159 सीटें दी हैं। मेट्राइज के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर का अनुमान है कि एनडीए 145 से 160 सीटें जीत सकता है। जेवीसी पोल्स ने एनडीए को 135 से 150 सीटें मिलने की बात कही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए। मतों की गणना 14 नवंबर को होगी और इसके साथ चुनाव के वास्तविक नतीजे सामने आ जाएंगे।
You may also like

संयुक्त राष्ट्र की बैठक में लीबिया से प्रवासी हिरासत केंद्र बंद करने की मांग, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंता

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कुत्तों को चुप रखने की अनोखी तकनीक

वनडे सीरीज: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रन से हराया

दिल्ली विस्फोट के पीछे जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड का हाथ : राजेश गुप्ता

मुंबई में कारोबारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा फ्लैट, आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज