गोंडा: बीजेपी के कद्दावर सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी इकलौती बेटी शालिनी सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने बताया कि शालिनी सिंह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। उसने इसके लिए उनसे कोई सपोर्ट नहीं लिया। उसने अपने दम पर ये चुनाव जीता। उसे बचपन से कविता लिखने का शौक है। वह बहुत अच्छा लिखती है।
यूपी तक न्यूज चैनल से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा- 'हमारी बेटी पढ़ी-लिखी है। संजीदा है। कविता लिखने का शौक है उसको लेकिन पहली बार कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने गई थी तो थोड़ी हिचकिचाहट थी। वह लिखती अच्छा है। वह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। जब वह चुनाव लड़ी तो उसने कहा कि पापा मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए। आपका कोई सपोर्ट नहीं चाहिए। मैं खुद से चुनाव लड़ूंगी। मैंने उसका कोई सपोर्ट किया भी नहीं। उसने कहा कि यह चुनाव मैं अकेले इसलिए लड़ना चाहती हूं क्योंकि आज तक लॉ फैकल्टी का प्रेसिडेंट कोई महिला नहीं हुई। वह अपने बल पर प्रेसिडेंट बनी। उसमें परिवार का कोई सहयोग नहीं है।'
पहली बार मंच से किया काव्य पाठआपको बता दें कि पिछले दिनों शालिनी सिंह का नोएडा में काव्य पाठ करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। कैसरगंज सीट से सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ने पहली बार मंच से कविता पाठ किया। वह पांच किताबें लिख चुकी हैं। वह नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य और वकील भी हैं।
बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई शादीशालिनी की शादी बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह के पिता आरा से पूर्व सांसद अजीत सिंह और मां पूर्व सांसद मीना सिंह हैं। शालिनी और विशाल का एक 13 साल का बेटा है, जिसका नाम अथर्व है।

You may also like

बिहार की वो विधानसभा सीट जिसने 17 चुनावों में सबको मौका दिया, यूपी को भी... जानिए उसके बारे में

प्रेमानंद जी के पास पहुंचे थे अमिताभ बच्चन के हमशक्ल, बताया कोविड में बचाई लोगों की जान, खिलखिलाए आध्यात्मिक गुरु

IASˈ इंटरव्यू में पूछा, ऐसा कौन सा पेड़ है जो पास जाने पर इंसान को पकड लेता है ? जाने जवाब﹒

गंगा मेले में जुटेंगे 40 लाख श्रद्धालु, ट्रैफिक से बचने के लिए डायवर्जन, घर से रूट देखकर ही निकलिए

शरीरˈ में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12﹒