नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। सुबह और शाम बढ़ती ठंड का अहसास होने लगा है। सड़कों पर प्रदूषण और कोहरा साफ देखा जा सकता है। वेस्टन डिस्टरबेंस की वजह से रविवार को तापमान में थोड़ा सा इजाफा हुआ। हवाओं की गति भी कम हो गई है। इसकी वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री का इजाफा हुआ।
रविवार को इतना रहा तापमान
लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपने गर्म कपड़ें निकाल लिया है। यहां तक कि लोगों ने गर्म पानी से नहाना तक शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान पहली बार सीजन में 15 डिग्री के आसपास पहुंचा। यह 15.8 डिग्री रहा। सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरेगा। हवा में नमी का स्तर 33 से 94 प्रतिशत रहा। सफदरजंग के अलावा आया नगर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, पूसा में 15.3 डिग्री और गुरुग्राम में 15.5 डिग्री रहा।
राजधानी में छाए रहेंगे बादल
पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। शाम और रात के समय एक से दो चरणों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। 28 अक्टूबर को भी सुबह के समय एक से दो चरणों में बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रह सकता है।

You may also like

यूरोप को IT वालों की जरूरत, भारतीय ने बताया- किन लोगों को आसानी से मिल जाएगी ये विदेश की नौकरी

अपहरण करके लड़की को ले जा रहे युवकों की स्कूटी का खत्म हो गया पेट्रोल, मौका देखकर भाग निकली पीड़िता

दिल्ली में धूम-धाम से मनाई जा रही छठ, CM रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

India Agri Growth: चीन से बहुत पीछे...भारत के वो 'दुश्मन' जिन्होंने होने नहीं दी बराबरी, दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने किया खुलासा

शी चिनफिंग ने पैलेस संग्रहालय की शताब्दी प्रदर्शनी का किया दौरा