Surya Grahan 2025 Date : सूर्य ग्रहण को लेकर इस समय भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में लोग भी पता कर रहे हैं कि क्या सही में सूर्य ग्रहण अभी लगने वाला है। ऐसे में आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण अभी नहीं लगने वाला है। सूर्य ग्रहण अभी दूर है। आइये जानते हैं कि इस साल कब-कब ग्रहण लगने वाला है। इनमें से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा और भारत में कौन सा ग्रहण दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगाभारत में इस साल एक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जबकि 30 मार्च 2026 तक चलने वाले संवत तक दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। खंडग्रास सूर्यग्रहण 21 सितंबर रविवार को रात 10.59 बजे से लगेगा और रात 3.23 बजे समाप्त होगा। ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण किस दिन लगेगाकंकण सूर्य ग्रहण संवत पूरा होने से पहले 17 फरवरी 2026, मंगलवार को लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा, बल्कि दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, मॉरिशस, दक्षिणी अमेरिकी देशों, तंजानिया, नामीबिया आदि देशों में दिखाई देगा। कंकण सूर्य ग्रहण की अवधि दोपहर 3.26 से शुरू होगी और शाम 7.57 बजे तक यह लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा (Chandra Grahan 2025 Date)भारत में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार की रात को लगेगा, खासकर यह भारत में दिखाई देगा। भारत में खग्रास चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9.57 बजे शुरू होगा और देर रात 1.26 बजे खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के सभी इलाकों में दिखाई देगा। इसके साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है (Lunar Eclipse 2025 Date)इसी तरह इस संवत में 3 मार्च 2026 यानी मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा और शाम 6.57 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण को भारत के अलग-अलग हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसके साथ ही यह चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा।
You may also like
कुएं से मोटर निकालते समय कीचड़ में फंसे पिता-पुत्र की मौत
'कांग्रेस के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगे, तो जवाब जरूर मिलेगा', उदित राज का थरूर पर पलटवार
आयुष शर्मा ने अर्पिता, आहिल और आयत संग शेयर की खुशियों की झलक
पटना : तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले में हुई सुनवाई
बीबीएल-15 के लिए जेमी ओवरटन का एडिलेड स्ट्राइकर्स से करार