मुंबई: मुंबईकर के लिए बड़ी सहूलियत बनी कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के आगे का काम जल्द शुरू होगा।रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि पालघर जिले के विरार तक विस्तारित मुंबई तटीय सड़क परियोजना में सभी प्रमुख बाधाएं दूर कर ली गई हैं और इस पर काम जल्द शुरू होगा। महत्वाकांक्षी तटीय सड़क दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव से वर्ली तक जाती है, जहां यह बांद्रा वर्ली सी लिंक से जुड़ती है। बाद के चरणों में, इस सड़क को मुंबई महानगर क्षेत्र का हिस्सा वर्सोवा और फिर विरार तक विस्तारित करने की योजना है।
गोयल बोले-40 मिनट में यात्रा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक बार पूरा हो जाने पर नरीमन पॉइंट से विरार तक की यात्रा का समय घटकर केवल 35 से 40 मिनट रह जाने की संभावना है। गोयल ने कहा कि कोस्टल रोड तटीय सड़क परियोजना से संबंधित सभी स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं, जिनमें भूमि अधिग्रहण, साल्टपैन भूमि का हस्तांतरण और तटीय विनियमन क्षेत्र, पर्यावरण मंत्रालय और वन विभाग से मंज़ूरी शामिल हैं। मुंबई में कोस्टल रोड के शुरुआती फेस के खुलने से काफी सुविधा हुई है।
गोयल बोले-टूरिस्ट भी होंगे लाभांवित
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने मुंबई में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि इन अनुमतियों के साथ, परियोजना अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोयल ने कहा कि वे प्रगति सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्रीय, दोनों विभागों के साथ इस मामले पर संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल उत्तरी मुंबई के निवासियों को, बल्कि पूरे शहर और आने वाले पर्यटकों को भी लाभ होगा। भविष्य में तटीय रोड का विस्तार दहिसर और विरार तक करने की योजना है।

You may also like

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला क्रिकेट टीम को जीत की दी बधाई, आकांक्षा सत्यवंशी के लिए 10 लाख रुपए के पुरस्कार का ऐलान

घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं इसीलिए... राहुल गांधी के वोट चोरी के नए आरोपों पर भड़के नड्डा, वीडियो

त्रिधा चौधरी का नया वीडियो: पूल में बिखेर रही हैं हुस्न के जलवे

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का ऐलान, 18 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

इमरान हाशमी की नई फिल्म 'हक': क्या है इस वकील के किरदार की खासियत?