रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। राजधानी के पॉश इलाके माने जाने वाले वीआईपी रोड पर गुरुवार रात करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक पुलिसकर्मी को रौंद दिया। गाड़ी में दो लोग सवार थे और दोनों नशे की हालत में थी। सिपाही को रौंदने के बाद कार थोड़ी ही देर में पलट गई। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे और पार्टी करके लौट रहे थे।
चेकिंग के दौरान सिपाही को रौंदा
त्योहार को देखते हुए रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार रात को वीआईपी रोड इलाके में चेकिंग अभियान चल रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई। सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और सीधे सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही उछलकर दूर जा गिरा। सिपाही को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
थोड़ी दूर बाद पलट हुई गाड़ी
सिपाही को टक्कर मारने के बाद कार लहराने लगी और थोड़ी दूरी पर जाकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी ड्राइवर और एक अन्य को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। पहले दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
तेलीबांधा पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार को हटाया गया। कार में सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी सवार थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिपाही का इलाज जारी
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही हेम कुमार को अस्पताल भेजा गया। उनका इलाज चल रहा है। उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उनके हालत खतरे से बाहर है।

You may also like
18 रन पर आधी टीम आउट... एक ही गेंदबाज के आगे खा गए चकमा, झारखंड के जतिन पांडे ने रणजी ट्रॉफी में बवाल मचा दिया
मतदाता सूची में सुधार किए बिना चुनाव कराना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा: संजय राउत
बिहार चुनावः बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना ने मोहनिया सीट से बसपा के सिंबल पर किया नामांकन
इथियोपिया और भारत के थल सेना प्रमुखों ने की मुलाकात, रक्षा सहयोग मजबूत करने पर हुई चर्चा
अफ़ग़ानिस्तान को जंग में हराना क्यों है मुश्किल?