गाजियाबाद: लोनी अंकुर विहार और लोनी बॉर्डर थाना एरिया में दिवाली की रात दो युवकों की हत्या कर दी गई। माया कुंज कॉलोनी में दीपावली पूजन के बाद पटाखे चलाते समय बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर अंकुर विहार एरिया की नसबंदी कॉलोनी में एक पुराने घर में आपस में पार्टी कर रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर गोली मारकर एक साथी की हत्या कर दी गई।
माया कुंज कॉलोनी निवासी राज उर्फ आशु दिवाली पूजन कर घर से बाहर आए थे। घर के पास खाली पड़े प्लॉट के पास आतिशबाजी देख रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आतिशबाजी के दौरान पटाखों की आवाज के बीच गोली चलने का किसी को पता नहीं चला। लोगों ने जब आशु को लहूलुहान पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ देर पहले घर में किसी का फोन आया था कि वह बाहर आ जाए, उसके बाद ही घटना हुई है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस जांच में जुटीएसीपी ज्ञान प्रकाश रॉय ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। वहीं, नसबंदी कॉलोनी निवासी इरशाद और उसके कुछ दोस्त एक पुराने खाली पढ़े मकान में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज हुई और इरशाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा मिला। किसने गोली चलाई, इस बारे में पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या की आशंका जाहिर की है।

You may also like
दीपावली के पटाखों पर भिड़े दो समुदाय, संभल के गांव में पत्थरबाजी के बाद तनाव, पुलिस और RAF जवान तैनात
बस में छूटा लड़की का स्मार्टफोन... दूर पहाड़ पर मिली एक के बाद 8 लाशें! OTT पर ये फिल्म देख सिहर उठेंगे आप
चीन के नए स्टील्थ ड्रोन की पहली उड़ान से हलचल, क्या ड्रैगन ने बना लिया बिना पायलट का बॉम्बर? अमेरिका-भारत की बढ़ी टेंशन
छठ पर्व के मौके पर बिजली व्यवस्था नहीं हो बाधित... मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिया निर्देश
कल का मौसम 23 अक्टूबर 2025: दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, यूपी में बारिश के आसार, हिमाचल में बर्फबारी की आशंका... पढ़ें अपडेट्स