अगली ख़बर
Newszop

Today's Chanakya Bihar Exit Poll 2025: टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में भी नीतीश कुमार की वापसी, तेजस्वी को बड़ा झटका, देखें किसे कितनी सीट

Send Push
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। सोमवार को आए लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। वहीं, बुधवार को टुडे चाणक्य ने भी अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिया। इसमें भी एनडीए फिर एक बार महागठबंधन पर भारी पड़ता दिख रहा है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी।

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में क्या है?
टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी और जदयू समेत अन्य दलों वाले एनडीए को 160 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को 77 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। खास बात है कि सर्वे में दोनों धड़ों के सीटो में ± 12 सीट का अंतर रखा गया है। टुडे चाणक्या के सर्वे में अन्य दलों को 6 सीट मिलती दिख रही है। अन्य दलों के सीटों के अनुमान में ± 3 रखी गई है।


किस दल को कितनी सीट

  • बीजेपी+ : 160 ± 12 सीट
  • राजद+ : 77 ± 12 सीट
  • अन्य : 6 ± 3 सीट

14 तारीख का इंतजार
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने मिलकर चुनाव लड़ा है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें