फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रविवार की सुबह छत पर खेल रहा 5 वर्षीय मासूम बच्चा नीचे गिर गया और बगल के मकान की निकली सरिया उसके पेट को चीरते हुए पीठ को पार कर गई। बच्चे को आनन-फानन में परिजनों ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर किया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
शादी में मां-बाप के साथ गया था मासूम
जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रामनगर मुहल्ले के रहने वाले लड्डन शेख खेती किसानी करते हैं। 31 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के पौली गांव से इनके बेटी साजिया की बारात आनी है। घर में हंसी-खुशी शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों का आना जाना लगा था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले फतेहपुर शहर के ज्वालागंज निवासी लड्डन के रिश्तेदार वकील अहमद और पत्नी छुनकी अपने 5 वर्षीय बेटे जैन को लेकर शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
कालम बीम के ऊपर गिरा
घर मैं मौजूद सभी लोग शादी के काम में मशगूल थे। उधर, रिश्तेदारों के बच्चों के साथ जैन भी सुबह करीब 9:30 बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जैन का पैर फिसला और घर के बगल में बने कालम बीम की निकली सरिया के ऊपर गिर गया। हादसे में सरिया मासूम के पेट को चीर कर आरपार हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
कानपुर किया गया रेफर
इसके बाद रोते-बिलखते पहुंचे परिजन घायल बच्चे को किसी तरह सरिया से अलग किया और आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।

You may also like

शादी के 50 दिन बाद, पत्नी बोली- रुको मैं आ रही, फिर ले आई लस्सी, पीते ही पति का बदला मूड, सुबह पता चला…..!.

हैंडसम था भांजा, ब्यूटीफुल थी मामी, चुपके से आ गए नजदीक, झटपट पहुंचे होटल फिर…!.

मेरठ में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना, आरोपी गिरफ्तार

पुतिन जल्द तैनात करेंगे बुरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल, न्यूक्लियर तकनीक और लंबी दूरी की मारक क्षमता से दुनिया हैरान

यामाहा का धमाका: RayZR बना बेस्टसेलर स्कूटर, सितंबर में 27,280 यूनिट्स की बिक्री से FZ और R15 को पीछे छोड़ा