वॉशिंगटन। यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगह रूस के अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब नए कदम पर काम करने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि वो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि रूस पर ये प्रतिबंध युद्धविराम या शांति समझौते तक लगे रह सकते हैं। इससे पहले अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूस और उससे कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से रूस की आर्थिक हालत खराब होगी। जिसकी वजह से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन से बातचीत करनी होगी।
अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने भारत पर और टैरिफ लगाने का संकेत दिया है।स्कॉट बेसेंट के इस बयान के बाद ही ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि रूस इस वक्त यूक्रेन को युद्ध में बुरी तरह कुचल रहा है। ऐसे में मैं बड़े पैमाने पर बैंकिंग और अन्य प्रतिबंध लगाने के साथ टैरिफ पर भी विचार कर रहा हूं। ट्रंप ने लिखा कि रूस और यूक्रेन अभी बातचीत शुरू करें, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। ट्रंप ने इससे पहले पुतिन को अलास्का बुलाकर यूक्रेन के खिलाफ जंग रोकने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो इसमें नाकाम रहे थे। ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात से पहले कई बार ये कहा था कि वो अगर अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो रूस और यूक्रेन का युद्ध होता ही नहीं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप लगातार ये दावा करते रहे थे कि पद संभालने के दो दिन में वो रूस-यूक्रेन की जंग रुकवा देंगे।
रूस और यूक्रेन की जंग रुकवाने में नाकाम ट्रंप ने पुतिन के देश से कच्चा तेल खरीदने का आरोप लगाकर भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। जबकि, रूस से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले चीन पर उन्होंने ऐसा कोई टैरिफ नहीं लगाया। यूरोप के देशों के साथ ही ट्रंप का देश अमेरिका भी रूस से यूरेनियम, गैस, खाद और अन्य चीजें खरीद रहा है। फिर भी इस ओर ट्रंप की नजर नहीं जाती। जबकि, उनके वित्त सचिव और सलाहकार भारत पर और टैरिफ लगाने की धमकी आए दिन दे रहे हैं।
The post Trump On Russia: डोनाल्ड ट्रंप अब रूस पर लगाएंगे कड़े प्रतिबंध, वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने भारत पर और टैरिफ लगाने का दिया संकेत appeared first on News Room Post.
You may also like
मप्रः राज्यपाल पटेल आज से चित्रकूट और मैहर के दो दिवसीय प्रवास पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवा चौथ पर्व पर सौभाग्यवती माताओं- बहनों को दी शुभकामनाएं
आईपीएस आत्महत्या मामले को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वंचित वर्ग के खिलाफ अन्याय अपनी चरम सीमा पर है
क्या बच्चे का पहला दाँत निकलते ही उसे ब्रश करना सही है? जानिए
Karwa Chauth 2025 : सुबह से लेकर व्रत तारण तक महिलाओं को क्या-क्या करना चाहिए ? वीडियो में जाने व्रत के सभी नियम-सावधानियां