भारतीय नौसेना का अरब सागर में अभ्यास: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने ऑपरेशनों को और अधिक सक्रिय कर दिया है। हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के मद्देनजर, नौसेना ने समुद्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, सभी युद्धपोतों को उच्च सतर्कता पर रखा गया है। ये वॉरशिप विभिन्न प्रकार की एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमताओं से लैस हैं। अभ्यास के दौरान, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कई मिसाइलें दागी, जिससे पाकिस्तान में चिंता का माहौल बना हुआ है।
इंटरनेशनल समुद्री सीमा पर तैनाती
कोस्ट गार्ड के साथ सहयोग: भारतीय नौसेना ने गुजरात में इंटरनेशनल समुद्री सीमा पर जहाजों की तैनाती की है। भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर, नौसेना किसी भी संभावित खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।
रविवार को, भारतीय नौसेना ने युद्धपोत से सफलतापूर्वक कई मिसाइलें दागी। इस बारे में जानकारी देते हुए, भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि यह परीक्षण लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमलों के लिए प्लेटफार्मों, प्रणालियों और चालक दल की परिचालन तत्परता को प्रमाणित करने के लिए किया गया था।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभ्यास
भारतीय नौसेना ने यह अभ्यास देश की सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए किया। युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात किया गया था।
भारतीय नौसेना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय कहीं भी किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।"
You may also like
बिहार नंबर कार पर 'बांग्लादेश का झंडा', सुपौल में घुमती रही गाड़ी; फोटो-वीडियो आया सामने तो पुलिस के उड़े होश
₹65 का Dividend दे रही है ये टू व्हीलर कंपनी; सब डिविडेंड बटोरने की तैयारी में आप अभी भी सोच रहे हैं?
मिसाइलें नहीं चलाते, चलो बिजनेस करते हैं... ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर फिर दिया बयान, अमेरिका को दिया क्रेडिट
बिहार: थाने से कोर्ट पहुंचते ही सीलबंद ड्रग्स बना ईंट-पत्थर, जज साहब भी हैरान; एसपी वीणा कुमारी ने बैठाई हाई लेवल जांच
Mohammed Shami का रिटायरमेंट की झूठी खबर पर गुस्सा