न्यूजीलैंड के प्रमुख ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल किया था। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें ग्रॉइन इंजरी हो गई, जिसके बाद यह जानकारी मिली कि वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
अब, गुजरात टाइटंस की प्रबंधन ने ग्लेन फिलिप्स के स्थान पर एक अनुभवी खिलाड़ी को शामिल करने का निर्णय लिया है। यह खिलाड़ी कुछ साल पहले गुजरात के लिए आईपीएल खेल चुका है और हाल ही में टी20 क्रिकेट में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।
ग्लेन फिलिप्स के स्थान पर नए खिलाड़ी की घोषणागुजरात टाइटंस की प्रबंधन ने ग्लेन फिलिप्स के स्थान पर श्रीलंकाई ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल करने का निर्णय लिया है। इस खबर को सुनकर सभी समर्थक बेहद खुश हैं।
🚨 DASUN SHANAKA TO GUJARAT TITANS 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 17, 2025
- Shanaka is likely to replace Glenn Philips for IPL 2025. [Newswire] pic.twitter.com/tvS7ZcfPNF
आपको बता दें कि 2023 के आईपीएल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में दसुन शनाका ने भाग लिया था, लेकिन तीन मैचों के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वे आईपीएल का हिस्सा नहीं बने थे।
दसुन शनाका का क्रिकेट करियरश्रीलंकाई ऑलराउंडर दसुन शनाका का टी20 करियर शानदार रहा है। उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से कई मैच अपनी टीम को जिताए हैं। उनके करियर में 243 मैचों की 222 पारियों में 26.17 की औसत और 142.45 के स्ट्राइक रेट से 4449 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 16 अर्धशतक भी बनाए हैं। गेंदबाजी में, उन्होंने 8.84 की इकॉनमी रेट से 91 विकेट लिए हैं।
You may also like
Money Matter: चीन हमें झव्वा भर-भर के माल बेच रहा है, हम 2013-14 के लेवल से भी कम एक्सपोर्ट कर पा रहे हैं उसे!
6 प्रकार की आय जो पूरी तरह से टैक्स फ्री हैं! आप भी उठा सकते हैं इन छूटों का फायदा
कलियुग के बारे में गीता में क्या लिखा है? भीषण अम्ल वर्षा के बाद अंत की ओर बढ़ेगी धरती
शरीर में बढ़े मोटापे को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इस बैंगनी फल का सेवन, आपकी त्वचा हमेशा रहेगी जवां
रावण की नगरी से आया दूल्हा और बना बिहार का दामाद, अब समंदर पार ले जाएगा दुल्हनिया को