इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा के कटारा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की हत्यारोपित पत्नी ने फोन कर ससुर को खेत पर बुलाया और प्रेमी के साथ गला घोंटकर मार डाला। पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह आरोपित प्रेमी ने ही खेत में वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए।
पुलिस क्या कह रही
इस मामले में पुलिस ने कहा कि राजवीर सिंह की हत्या उनकी ही पुत्रवधू बबली ने अपने प्रेमी प्रेम सिंह के साथ मिलकर की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फोन कर खेत पर बुलाया था और यहां पहले से मौजूद प्रेम सिंह व बबली ने बाजरे के खेत में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी। वृद्ध की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुत्रवधू व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल मिले थे दोनों
वृद्ध की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस के सामने सच आया तो चौंक गए। पति की हत्या के मामले में जेल गई बबली के प्रेम संबंध प्रेम सिंह से जेल में बने थे। मृतक राजवीर सिंह के दो पुत्र थे। बड़ा बेटा राजू की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। छोटा बेटा हरिओम उर्फ करुआ की वर्ष 2019 में हत्या कर दी गई थी। हरिओम की हत्या में शामिल पत्नी बबली को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल में बबली के साथ सुखदेवी नाम की महिला भी थी। सुखदेवी प्रेम सिंह को जानती थी। सुखदेवी और प्रेम सिंह की जमानत पहले हो चुकी थी। सुखदेवी ने जेल में ले जाकर प्रेम सिंह की मुलाकात बबली से कराई थी। प्रेमसिंह ने बबली के सामने शर्त रखी कि अगर वह उसकी पत्नी बनकर उसके साथ रहे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। बबली ने यह शर्त मान ली और प्रेमसिंह ने ही उसकी जमानत कराई थी। इससे पहले तीन नवंबर 2019 को बबली ने अपने पहले प्रेमी कमल उर्फ करन के साथ मिलकर प्रेम संबंध का विरोध करने पर पति हरिओम की हत्या की थी।
pc- pexels.com
You may also like
OOPS Moment का शिकार हुईं ये 3 एक्ट्रेस एक काˈ दिखा अंडरगारमेंट तो किसी का…
जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से मैदान मेंˈ उतरे सचिन तेंदुलकर। जानें क्यों
गर्भधारण नहीं हो रहा तो आप इस पोस्ट को पढनेˈ से ना चूके और शेयर ज़रूर करें ताकि और लोग भी फायदा उठा सकें
Shahid Kapoor और Kangana Ranaut के किसिंग सीन की अनकही कहानी
मौत का स्वाद! बहू ने ससुराल को खत्म करने कीˈ साजिश रची आटे में मिलाया जहर फिर हुआ ऐसा कि सब दंग रह गए…