इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले सिर्फ आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज ही बना पाए थे। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन बनाने के साथ-साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
अभिषेक ने 4000 रन बनाने का कारनामा 166.05 के स्ट्राइक रेट से हासिल किया है। अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक भी लगाए हैं।
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब उनका नाम आंद्रे रसेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कम से कम 4,000 रन बनाकर 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट हासिल की है। इस लिस्ट में फिन एलन सबसे ऊपर हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 170.93 है। आंद्रे रसेल 168.84 की स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा 166.05 की स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
pc- crictracker.com
You may also like
कूटनीतिक संवाद मुहिम : दो और प्रतिनिधिमंडल विदेशों के लिए रवाना
योगी सरकार की विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं अपराधियाें को दिला रहीं सजा
रालोद के जिला अध्यक्ष बनने पर आचार्य नरेंद्र का हुआ जोरदार स्वागत, रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आव्हान
24 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL से
आईपीएल: रजत पाटीदार और पैट कमिंस पर क्यों लगा जुर्माना