इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। इस पद की रेस में भाजपा की ओर से कई नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। इस रेस में मोदी सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। ये तीन मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव हैं।
खबरों की मानें तो इन तीन नेताओं में से किसी एक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पर फैसला लेने से पहले आरएसएस की सलाह भी ली जाएगी। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 25 अप्रैल तक यूपी समेत कई राज्यों में अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लेकर सहमति बन सकी है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी हैं और उनकी पहली पसंद माना जा रहा है। वह लंबे समय तक आरएसएस प्रचारक के तौर पर काम कर चुके हैं।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
'अगर सुप्रीम कोर्ट कानून बनाता है तो संसद को बंद कर देना चाहिए', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान
उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन की संभावना नहीं : संजय शिरसाट
19 अप्रैल को शुक की राशि चंद्रमा बना सकता है इन राशियों की ज़िंदगी
पड़ोसी की छत से गेंद लेने गया बच्चा… रोता हुआ लौटा, कहा- आंटी बहुत गंदी हैं▫ ⑅
महिला वैज्ञानिक ने साइंस लगाकर खत्म किया पूरा परिवार, धीमा जहर देकर 0 दिन में ली 5 की जान ⑅