भागलपुर, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । भागलपुर के टाउन हॉल में रविवार को आयोजित जन समर्थन सभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए।
इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक और महानगर अध्यक्ष सनोज यादव ने मंत्री का फूल-माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने का उनका कोई व्यक्तिगत शौक नहीं था। बल्कि वे केवल जनता की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आए।
इसी सेवा भावना के कारण उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का भी अवसर मिला। मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों और चल रही योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
नोएडा : यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
8वां वेतन आयोग: दिवाली से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या है ताज़ा खबर!
Vastu Shastra: सुबह उठते ही नहीं देखें आप भी ये चीजें, नहीं तो पूरा दिन जाएगा आपका बेकार
`पत्नी` के कपड़े पहनता था पति पहले समझी मजाक. फिर करवाते दिखा कुछ ऐसा हुई बेहोश
99% लोग नही जानते होंगे नींबू के इन फायदों के बारे में, आप भी पढ़े