शिमला, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पंजाब व जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता देने के लिए धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में एक राज्य द्वारा पड़ोसी राज्यों की मदद करना अत्यंत सराहनीय है।
शांता कुमार ने पत्र में हरियाणा सरकार की इस उदारता के लिए मुख्यमंत्री सैनी को बधाई देते हुए एक छोटा सा आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश भी एक छोटा सा पहाड़ी राज्य है, जो इस समय भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। यहाँ अब तक 450 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, सैकड़ों मलबे में दबे हुए हैं और हजारों घायल हैं। राज्य सरकार के संसाधन ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से अनुरोध किया कि जिस उदारता के साथ उन्होंने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की मदद की है, उसी भावना से हिमाचल प्रदेश की भी सहायता करने की कृपा करें। शांता कुमार ने विश्वास जताया कि हरियाणा सरकार हिमाचल को भी आपदा राहत के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
Redmi Note 13 Pro Plus: 8000 रुपए सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला ये धांसू फोन
पत्नी` पर ग़ुस्सा करना इस व्यक्ति को पड़ गया बहुत महँगा महिला ने चबा लिए 4 लाख रुपए करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती
एसए20 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं एडन मार्करम : क्रिस मॉरिस
जीएसटी स्लैब में कटौती से वस्तुएं हो जाएंगी सस्ती : अर्थशास्त्री
मराठा आरक्षण : नियम तोड़ने पर नौ पर केस दर्ज