रांची,18 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को चोरी कर ली है। इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्क राज ने बताया कि वह रोजाना सुबह आठ बजे काम पर चले जाते हैं और दोपहर तीन से चार बजे घर लौटते हैं। लेकिन सोमवार की सुबह वे घर का दरवाजा बंद कर दांत में दर्द होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में घर लौटे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अलमारी में रखा सोने के जेवरात सहित अन्य सामान नहीं है। दिनदहाड़े उनके घर से लगभग 35 लाख के जेवरात नकद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
भारत की 5 ऐसी जेल जहां जाने के लिए आपकोˈ अपराध नहीं करना पड़ेगा
1 महीने तक दूध में कद्दू के बीज भिगोकर खानेˈ से जो होगा आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते
चूहा हो या छिपकली मक्खी हो या मच्छर चींटी होˈ या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
क्या आप जानते हैं गन्ने के रस से होने वाले इन फायदों के बारे में
पड़ोसी की छत पर गेंद लेने गया बच्चा लेकिन थोड़ीˈ देर बाद लौटे रोते हुए अपनी मां से कहा “आंटी बहुत गंदी हैं”