भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, लगातार चुनाव हारने से राहुल गांधी खो बैठे हैं अपना संतुलन
Sunflower Seeds Benefits : सुबह खाली पेट सूरजमुखी के बीज खाने के 6 बड़े फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
हर रोग का रामबाण उपाय है इस पोस्टˈ में.. जिसने अपनाएँ ये उपाय उसकी हो गई काया निरोगी छोड़ना मत काम की बात है
इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की प्रोपर्टीˈ में कोई हिस्सा सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
Medha Patkar Defamation Case: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना की मानहानि में दोषी, जुर्माना न भरने की ही मिली राहत