भोपाल, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को कोलार से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी विशल तिरंगा यात्रा निकलेगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की कर्मश्री संस्था यह यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा के आयोजक एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के साथ तिरंगा यात्रा के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया। वे कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने रूट का जायजा लिया।
मुखर्जी नगर कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर संत नगर जाने वाली इस तिरंगा यात्रा में हजारों देश भक्त सम्मिलित होते हैं।
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा यात्रा के व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में अखंड भारत के संकल्प के साथ इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर एवं ऑपरेशन महादेव को समर्पित रहेगी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार हमारी देश की सेना ने पराक्रम के साथ पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का जो मुँह तोड़ जवाब दिया है इस यात्रा के माध्यम से नागरिक बंधु अपने वीर जवानों का अभिनंदन करेंगे। तिरंगा यात्रा की व्यापक तैयारी समाज के हर वर्ग द्वारा की जा रही है। पूरे भोपाल को तिरंगे के रंग में सजाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में 40 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे। इनमें दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक शामिल हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
होटल में इस्तेमाल हुआ साबुन आखिर जाता कहांˈ है? जानिए उस राज़ को जो 90% लोग नहीं जानते
जुलाई में भारत की डील एक्टिविटी 16.4 अरब डॉलर पर पहुंची, एमएंडए मासिक आधार पर 115 प्रतिशत बढ़ा
नोएडा : पंचशील प्रतिष्ठा एओए पर 10 लाख रुपए जुर्माना, अट्टा में चला एंटी प्लास्टिक ड्राइव
कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी की घटनाओं के बाद मिली सुरक्षा
संजू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला अपनी पत्नी का कातिल